बोकारो | आगामी सोमवार को सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में प्रांत स्तरीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा करेंगे। उद्घाटन में मुख्य वक्ता प्रफुल्ल क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विशिष्ट अतिथि सूदन मुंडा अध्यक्ष, धनंजय सिंह महामंत्री, ढुलू महतो सांसद, प्रिय रंजन निदेशक प्रभारी बीएसएल, धीरेंद्र धनबाद विभाग कार्यवाह आरएसएस, दीपक गुप्ता अध्यक्ष समिति, अनिल कुमार सचिव उपस्थित रहेंगे।


