बीएसएल द्वारा दिसंबर माह में प्रत्येक रविवार को हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खेल, मनोरंजन, खाना-खजाना, चित्रकला सहित चिकित्सीय सलाह का भी लाभ लोग उठा रहे हैं। कहीं पर तीरंदाजी, तो कहीं डांस का आयोजन हो रहा था। कहीं पर एक्युप्रेशर से इलाज की विधि बताई जा रही थी। गांधी चौक से बोकारो मॉल तक सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सड़क को एक लेन बंद कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


