नए साल पर श्रीगंगानगर में बारिश-बूंदाबांदी की संभावना:कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, फसलों को फायदा

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले में नए साल के जश्न पर बारिश की संभावना है। इसी बीच ठंड और कोहरे का कहर जारी रहेगा। जिले में नए साल यानी 1 जनवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ जाएगी। फिलहाल जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घनी धुंध के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम रडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम 23.7 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को न्यूनतम 8.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को अच्छी धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में 1 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। किसानों का कहना है कि कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इससे ओस की तरह भरपूर नमी मिलती है और फसलें अच्छी होती हैं। हालांकि सूखी ठंड पड़ने से उत्पादन प्रभावित होता है और दाने खराब हो जाते हैं। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *