उत्तर भारत में घना कोहरा, 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट:दिल्ली जाने वाले विमानों को जयपुर उतारा; जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द, गुवाहाटी फ्लाइट करीब पौने दो घंटे देरी से उड़ी

पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर-पूर्वी राज्यों में घना कोहरा छाने का असर फ्लाइट्स के संचालन पर देखने को मिला। दूसरे शहरों से दिल्ली और चंड़ीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। जबकि जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा और गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे की देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक कोहरे के कारण बीती रात इंडिगो की फ्लाइट 6E-6252 हैदराबाद-चंडीगढ़ को डायवर्ट करके जयपुर उतारा गया। इसके अलावा स्पाइसजेट की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट SG-386, एयर इंडिया एक्सप्रेस की गोवा से दिल्ली फ्लाइट IX-1348 और स्पाइसजेट की दुबई से दिल्ली फ्लाइट SG-12 को भी डायवर्ट करके जयपुर उतारा गया। जयपुर-चड़ीगढ़ फ्लाइट रद्द जयपुर से चंड़ीगढ़ के लिए जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7742 भी आज रद्द हो गई। ये विमान जयपुर से सुबह 5.50 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरता है। चंडीगढ़ के घना कोहरा होने के चलते उड़ान रद्द की गई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-748 जयपुर-गुवाहाटी अपने निर्धारित समय सुबह 6.40 बजे के बजाए सुबह 8.26 बजे उड़ान भरी। ये फ्लाइट पिछले एक सप्ताह से लगातार देरी से उड़ान भर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *