इंदौर के तेजाजी नगर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां दो कारें आपस में टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई और मुंबई के दंपती सहित 5 लोग गंभीर घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए एमवायएच भेजा गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक घटना उमरीखेड़ा की है। यहां उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही एक कार, सनावद से इंदौर आ रही एक कार से टकरा गई। हादसे में मुंबई निवासी निखिल कोठारी, उनकी पत्नी सलोनी, अमन पुत्र रशीद खान निवासी उज्जैन, ओमप्रकाश पुत्र आलोक चंद निवासी सनावद, चेतराम पुत्र बारेलाल निवासी सनावद घायल हुए हैं। वहीं भैयालाल पुत्र लक्ष्मलाल निवासी सनावद की अस्पताल में मौत हो गई है। सभी को उपचार के लिए एमवायएच भेजा गया है। सनावद से मरीज को लेकर आ रहे थे इंदौर
सनावद से एक मरीज को कार में इंदौर लेकर लाया जा रहा था। वहीं दूसरी कार उज्जैन से ओंकारेश्वर की तरफ जा रही थी। यहां रतलाम की कार के ड्रायवर की अचानक झपकी लग गई। वह सामने से आ रही कार में जा टकराया। सूचना के बाद तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जांच की जा रही है।
परिवार के लोगों ने बताया कि एक कार में ओमप्रकाश,चेतराम और भैयालाल सवार थे। भैयालाल को लेकर इंदौर उपचार के लिए आ रहे थे। तभी रास्ते में हादसे की जानकारी उन्हें लगी है। इस हादसे में भैयालाल की मौत हो गई है। वहीं ओमप्रकाश को निजी अस्पताल में भर्ती किया है। उनकी सनावद में किराने की दुकान है। वहीं परिवार में दो बच्चे हैं। चेतराम और भैयालाल आपस में रिश्तेदार हैं। उनकी जानकारी नहीं लग पाई है। दंपती उज्जैन-ओंकारेश्वर दर्शन करने आए थे
मुंबई के दंपती ने बताया कि वह उज्जैन-ओंकारेश्वर में दर्शन करने आए थे। यहां पर उज्जैन में रविवार को रुके थे। टैक्सी किराए से ली थी और ओंकारेश्वर के लिए निकले थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। दंपती मुंबई में ही जॉब करते हैं और मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल से टकराई यात्री बस इंदौर में एक यात्री बस सिग्नल से टकरा गई। हालांकि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना विजयनगर क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। उदयपुर से भोपाल जा रही अशोक ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस ट्रैफिक सिग्नल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैफिक सिग्नल टूटकर गिर गया, जबकि बस को भी नुकसान पहुंचा। बस में करीब 35 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें


