गुना में कपल ने जहर खाकर दी जान:नाबालिग प्रेमिका की रात में मौत, सुबह मिला प्रेमी का शव; परिजन बोले- घर आकर जहर दे गया था

गुना शहर के कैंट थाना क्षेत्र की रशीद कॉलोनी में प्रेमी युगल ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। रविवार रात इलाज के दौरान नाबालिग प्रेमिका की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही प्रेमी अस्पताल से भाग निकला। सोमवार सुबह उसका शव भी कॉलोनी में ही मिला। दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। रशीद कॉलोनी निवासी गणेश रजक (25) का पड़ोस में ही रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग कक्षा 8 की छात्रा से प्रेम प्रसंग था। रविवार शाम करीब 6 बजे जब लड़की की मां और भाई घर पहुंचे, तो वह उल्टियां कर रही थी। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। इलाज के बाद वह सो गई, लेकिन रात करीब 9:30 बजे उसकी सांसें थम गईं। डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका की मौत की खबर सुन भागा, सुबह मिली लाश लड़की के साथ ही गणेश ने भी जहर खा लिया था। जब लड़की अस्पताल में भर्ती थी, तब वह भी वहां पहुंचा था। जैसे ही उसे प्रेमिका की मौत का पता चला, वह अस्पताल से भाग निकला। सोमवार सुबह उसका शव रशीद कॉलोनी में ही पड़ा मिला। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लड़की के परिजनों का आरोप- घर आकर दिया जहर लड़की के परिजनों का आरोप है कि रविवार को जब घर पर कोई नहीं था, तब गणेश ही सल्फास लेकर आया और लड़की को दिया। दोनों ने वहीं जहर खाया, जिसके बाद गणेश वहां से चला गया। परिजनों ने बताया कि दोनों एक ही समाज के थे, इसलिए बालिग होने पर शादी कराने की बात भी हुई थी। वहीं, गणेश के भाई जयपाल ने बताया कि उन्हें इस प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *