शिवपुरी में सरकारी आवास में चोरी:कोर्ट के आदेश पर FIR, पीछे आंगन की खिड़कियां टूटी मिलीं

शिवपुरी में ज्यूडिशियल पूल के एक शासकीय आवास में हुई चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिजिकल थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मामला फिजिकल रोड स्थित ज्यूडिशियल पूल के शासकीय आवास एफ-03 से जुड़ा है। यह आवास पहले जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य को आवंटित था। उनके स्थानांतरण के बाद आवास खाली हो गया था। बाद में इसे जिला न्यायालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 आशीष चतुर्वेदी को आवंटित किया गया। 25 नवंबर को आवास खुलने पर चोरी का खुलासा आवास में चोरी की घटना 25 नवंबर 2025 को सामने आई, जब इसे खोला गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवास से पूरी बिजली वायरिंग, लाइट फिटिंग, स्विच बोर्ड और एक ट्यूबलाइट गायब थी। पीछे आंगन की खिड़कियां टूटी मिलीं निरीक्षण में यह भी सामने आया कि पीछे आंगन की खिड़कियां टूटी हुई थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोर खिड़कियों के रास्ते आवास में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। न्यायालय प्रशासन की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला चोरी की जानकारी सबसे पहले न्यायालय प्रशासन को दी गई थी। इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश पर फिजिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिला एवं सत्र न्यायालय शिवपुरी के नाजिर राजेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *