सीएम डॉ मोहन यादव आज उज्जैन आएंगे:129 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन पहुंचेंगे। वे नानाखेड़ा ग्राउंड में बने भव्य सभा स्थल से सिंहस्थ 2028 के लिए 129 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले अलग-अलग विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस मौके पर Utkarshujjain.com पोर्टल का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही कौशल सेतु इंडस्ट्री लीड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और प्रोजेक्ट स्वाध्याय (कोडिंग फॉर ऑल) की भी शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे नानाखेड़ा स्टेडियम पहुंचेंगे। जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन होगा, वे सभी कार्य नगर निगम उज्जैन के माध्यम से शहर में कराए जाएंगे। इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण- भूमिपूजन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *