रीवा में न्यू ईयर पर हुड़दंगियों की खैर नहीं:SP ने देर रात सड़कों पर उतरकर जाना हाल; 2 जनवरी तक पुलिस रहेगी अलर्ट मोड पर

रीवा में नए साल के जश्न से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेन्द्र सिंह चौहान खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और बाजारों का निरीक्षण किया। पुलिस ने साफ कर दिया है कि जश्न के दौरान हुड़दंग मचाने या कानून तोड़ने वालों पर सीधी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने भ्रमण के दौरान आम नागरिकों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर खास नजर रखी गई। देर रात सड़कों पर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। पुलिस ने संदेश दिया है कि इस बार लापरवाही महंगी पड़ सकती है। बाजारों में बढ़ेगी पेट्रोलिंग, संदिग्धों पर नजर एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने और बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि शहर में कोई अप्रिय घटना न हो। 2 जनवरी तक रहेगी सख्ती सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन इसमें आम जनता का सहयोग भी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान एएसपी, सभी थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 2 जनवरी तक हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी और कानून तोड़ने वालों को कोई रियायत नहीं दी जाएगी। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन इसमें आम जनता का सहयोग भी जरूरी है। इस निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर के सभी थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कुल मिलाकर, नए साल से पहले रीवा पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस बार जश्न अनुशासन में होगा और कानून तोड़ने वालों के लिए कोई रियायत नहीं दी जाएगी। 2 तारीख यानी नए साल के अगले दिन तक हुडदंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *