मुरैना की सेमई पंचायत में सरपंच पद के लिए वोटिंग:HC ने अयोग्य घोषित किया था पिछला सरपंच; 4 प्रत्याशी मैदान में

मुरैना जिले के कैलारस विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमई में आज (सोमवार) सरपंच पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। हालांकि, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण सुबह मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ कम देखी गई, लोग धीरे-धीरे घरों से निकल रहे हैं। यह उपचुनाव ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश पर हो रहा है। शिकायतकर्ता सुल्तान सिंह धाकड़ ने याचिका दायर की थी कि तत्कालीन सरपंच अशोक शर्मा ने निर्वाचन आयोग को सौंपे शपथ पत्र में गलत जानकारी दी थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 3 अप्रैल 2025 को अशोक शर्मा को अयोग्य घोषित कर दिया था। पद रिक्त होने के बाद जिला प्रशासन यहां दोबारा चुनाव करा रहा है। 5 बूथों पर 6-6 सशस्त्र जवान तैनात सरपंच पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंचायत में कुल 2756 मतदाता हैं, जिनके लिए 5 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 6-6 सशस्त्र पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। एडीएम बोले- शांतिपूर्ण चुनाव के इंतजाम मुरैना एडीएम अश्वनी कुमार रावत ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर तत्कालीन सरपंच को हटाया गया था, जिसके बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है। ग्रामीण अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना नया सरपंच चुनेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *