रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बड़ा फेरबदल:DFO, ACF सहित कई क्षेत्रीय वन अधिकारियों के हुए तबादले

वन विभाग की ओर से बुधवार शाम को सभी पदों की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। जिसका असर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व पर भी दिखाई दिया है। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में DFO, ACF और कई क्षेत्रीय वन अधिकारियों के तबादले हुए है। जारी की गई तबादला सूची में क्षेत्रीय वन अधिकारी शैलेष अग्रवाल को जयपुर से क्षेत्रीय वन अधिकारी रणथम्भौर टाइगर रिजर्व रेंज खण्डार, रामखिलाड़ी मीणा क्षेत्रीय वन अधिकारी रणथम्भौर टाइगर रिजर्व रेंज खण्डार से क्षेत्रीय वन अधिकारी रणथम्भौर टाइगर रिजर्व रेंज तालेड़ा, अनिल कडेला क्षेत्रीय वन अधिकारी रणथम्भौर टाइगर रिजर्व रेंज तालेड़ा को सीसीएफ ऑफिस बीकानेर, विजय मीणा सुप्रीडेंट चिड़ियाघर जयपुर से क्षेत्रीय वन अधिकारी रणथम्भौर टाइगर रिजर्व रेंज फलौदी, कैलाश शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी रणथम्भौर टाइगर रिजर्व रेंज आरटीआर से रेंज सवाई माधोपुर, नरेन्द्र सिंह राठौड़ को बाडमेर से क्षेत्रीय वन अधिकारी रणथम्भौर टाइगर रिजर्व रेंज कुण्डेरा के पद पर लगाया है। इसी तरह RFS की तबादला सूची में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के DFO विकास लाखन सिंह का भी तबादला हुआ है। DFO लाखन सिंह को सीसीएफ ऑफिस बीकानेर लगाया है। वहीं महेश शर्मा को ACF रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम के पद पर लगाया है। वहीं रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के ACF अरूण शर्मा को DFO जयपुर CCF ऑफिस लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *