विदिशा के मंडी बामोरा कस्बे के मेन मार्केट में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से कठरया ब्रदर्स नामक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों और धुएं के बीच दुकान के ऊपर फंसे परिवार को जैन मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य की क्रेन और रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की वजह से दुकान के आसपास धुएं का गुबार फैल गया और अन्य दुकानों में भी खौफ का माहौल बन गया। बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड पहुंची, घंटों बाद काबू पाया आग लगने की सूचना मिलते ही कुरवाई नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। बीना फायर ब्रिगेड लगभग दो घंटे की देरी से घटनास्थल पर पहुंच सकी। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पहले चार तस्वीरें देखिए… लाखों के कपड़े जलने का अनुमान हालांकि किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकान में रखे लाखों रुपए के कपड़े जलकर खाक होने का अनुमान है। घटना के बाद बाजार में देर तक दहशत का माहौल रहा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन नुकसान का आंकलन और विस्तृत जांच कर रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर मौजूद रहा।


