मध्यप्रदेश में भाजपा ने 15 और जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा इससे पहले तीन बार में 32 जिला अध्यक्षों के नाम जारी कर चुकी है। अब तक कुल मिलाकर 47 जिला अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। बता दें कि भाजपा 62 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर रही है। इस लिहाज से 15 जिलों की घोषणा अभी भी बाकी है। बुधवार को इन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा 5 जिलों के अध्यक्ष रिपीट किए गए बुधवार को की गई 15 जिलों के अध्यक्ष की घोषणा में 5 जिलों के अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। इनमें भिंड से देवेन्द्र नरवरिया, सीधी से देव कुमार सिंह, अलीराजपुर से संतोष परवाल, झाबुआ से भानू भूरिया और रायसेन से राकेश शर्मा शामिल हैं। मंगलवार को घोषित भाजपा जिला अध्यक्ष रविवार और सोमवार को घोषित भाजपा जिला अध्यक्ष अब तक कुल चार महिलाएं बनी जिला अध्यक्ष
भाजपा ने 47 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। इनमें चार महिलाओं को अब तक जिला अध्यक्ष बनाया जा चुका है। आज घोषित हुई लिस्ट में सिवनी से मीणा बिसेन और नर्मदापुरम में प्रीति शुक्ला भाजपा की जिला अध्यक्ष बनाई गई हैं। ये खबर भी पढ़ें.. एमपी में 12 और भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित: सागर में पहली बार दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति सागर में पहली बार दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यहां सागर में श्याम तिवारी और सागर ग्रामीण में रानी कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबलपुर में रत्नेश सोनकर, ग्वालियर नगर में जयप्रकाश राजोरिया और बालाघाट में रामकिशोर कांवरे को कमान सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें शिवपुरी में पार्टी संविधान का उल्लंघन कर सिंधिया के करीबी को कमान सोमवार रात जारी नामों में भोपाल नगर में रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा, उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और शिवपुरी में जसमंत जाटव को जिलों की कमान दी गई है। खास बात यह है कि भाजपा ने शिवपुरी में अपने ही संविधान का उल्लंघन कर सिंधिया के करीबी को कमान दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें एमपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र वाले विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर


