सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें:स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे धनबाद, एमबीबीएस के छात्रों की सुनीं समस्याएं

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होने जा रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल का दौरा किया और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मंत्री ने सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग, पीजी ब्लॉक और कैथ लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने पैरामेडिकल, जीएनएम नर्सिंग और एमबीबीएस के छात्रों की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अनुबंध पर नियुक्त किए जाएंगे डॉक्टर अस्पताल प्रशासन के साथ हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सत्र 2026 से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में MBBS की सीटें 100 से बढ़ाकर 150 की जाएंगी। सुपर स्पेशलिटी विभाग में निजी प्रैक्टिस कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों को अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा, जिसके बाद स्थायी नियुक्तियां भी होंगी। बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी डीसी माधवी मिश्रा, अधीक्षक डॉ. एस के चौरसिया और प्राचार्य डॉ. के के लाल की उपस्थिति में हुई बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को दूर करने पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि धनबाद और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *