रायसेन जिले के रातापानी अभ्यारण और शाहगंज के बीच जंगलों में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान अविनाश शर्मा के रूप में हुई है। वो शुक्रवार को दोस्तों के साथ सतलापुर थाना क्षेत्र के एक खेत पर बने मकान में पार्टी करने आया था। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अविनाश शर्मा के साथियों ने शनिवार शाम सतलापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस लगातार सर्चिंग अभियान में जुटी रही। रातापानी और शाहगंज सहित जंगलों में युवक की तलाश की गई। सोमवार सुबह शव संदिग्ध हालत में जंगल में मिला। पुलिस ने मृतक के साथ आए दोस्तों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। युवक मंडीदीप से होशंगाबाद रवाना हुआ था जानकारी के अनुसार अविनाश शर्मा शुक्रवार रात मंडीदीप से हुंडई वेन्यू कार से होशंगाबाद के लिए रवाना हुआ था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। घर वालों ने जब कॉल किया तो मोबाइल बंद था। शनिवार शाम मोबाइल चालू होने पर बताया गया कि मोबाइल रतापानी के ढाबे के पास मिला। अभी तक अविनाश और गाड़ी का पता नहीं चला है। पुलिस ने आमजन से की अपील पुलिस ने कहा कि अगर किसी को अविनाश या वाहन के बारे में कोई जानकारी हो, तो सतलापुर या ओबेदुल्लागंज पुलिस थाने में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित सम्मान और इनाम दिया जाएगा। दोस्तों के साथ में आया था अविनाश शर्मा अपने दोस्तों के साथ सतलापुर क्षेत्र के खेत पर आया था। पार्टी के बाद सभी घर लौटे, लेकिन अविनाश बीच रास्ते में गायब हो गया। उसके कुछ दोस्तों ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला संदिग्ध है और पुलिस जांच में जुटी है।


