रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के कनौजा गांव में खुले पानी की टंकी में गिरने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के वक्त मां टंकी का ढक्कन खोलकर पानी भर रही थी। बच्ची दौड़ते हुए मां के पीछे पहुंची थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खाना मांगते हुए पहुंची थी परिजनों के अनुसार, मृतक बच्ची का नाम श्रेया साकेत (4) है। श्रेया की मां घर में पानी भरने के लिए टंकी का ढक्कन खोलकर काम कर रही थीं। तभी श्रेया मां के पीछे-पीछे दौड़ते हुए वहां आई और खाना मांगने लगी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह खुले मुंह वाली टंकी में गिर गई। टंकी में पानी बेहद ठंडा था। इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर भागे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान श्रेया की जान चली गई। सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


