सारंगढ़ में महाठग शिवा साहू की कथित मंगेतर गिरफ्तार:होल्ड खाते से 31 लाख की फर्जी निकासी की, 3 आरोपी हिरासत में

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महाठग शिवा साहू से जुड़े एक मामले में सरसीवां पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर होल्ड किए गए बैंक खाते से करीब 31 लाख रुपए की फर्जी निकासी का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा साहू की कथित मंगेतर रितु साहू, उनके पिता चंद्रहास साहू और सहयोगी डिगम जोल्हे शामिल हैं। तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले ठग की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शिवा साहू से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी है। रकम दोगुना का लालच देकर करोड़ों ठगे यह पूरा मामला रायकोना निवासी कुख्यात ठग शिवा साहू से संबंधित है। शिवा साहू पर लोगों को रकम ढाई गुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही शिवा साहू समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मंगेतर का खाता भी होल्ड किया गया जांच के दौरान पुलिस ने शिवा साहू की करोड़ों की संपत्ति, सोना-चांदी, नकदी और बैंक खातों को होल्ड किया था। इसी बीच, शिवा साहू के खाते से उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद रितु साहू का खाता भी होल्ड कर दिया गया था। सरसीवां थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सारंगढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा और बिलाईगढ़ शाखा में फर्जी तरीके से खाते खुलवाकर होल्ड खाते से सारंगढ़ में 10 लाख और बिलाईगढ़ से करीब 21 लाख रुपए, कुल लगभग 31 लाख रुपए की अवैध निकासी की गई। पूरा नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सरसीवां पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रितु साहू, उनके पिता चंद्रहास साहू और सहयोगी डिगम जोल्हे को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *