कांगड़ा अंडरग्राउंड केबलिंग परियोजना:देहरा विधायक कमलेश ठाकुर किया शिलान्यास, पूर्व CM जयराम पर किया पलटवार

देहरा (कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश के देहरा शहर में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। देहरा के 132 केवी सब-स्टेशन के समीप बिजली विभाग द्वारा अंडरग्राउंड केबलिंग (Underground Cabling) कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 10.26 करोड़ रुपए की लागत आएगी। परियोजना के लाभ: इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी एवं देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि अंडरग्राउंड केबलिंग से बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगी। इससे बार-बार होने वाली कटौती, तारों की खराबी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी, साथ ही शहर का सौंदर्यीकरण भी होगा। विपक्ष और संगठन पर वार: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के देहरा आगमन पर विधायक ने कटाक्ष करते हुए कहा, “जयराम ठाकुर प्रदेश के नेता हैं, उनका स्वागत है। लेकिन जब वे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने देहरा की ओर देखा तक नहीं।” उन्होंने पंचायत चुनावों में देरी की खबरों को भी खारिज किया और नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में संगठन की मजबूती का भरोसा जताया। प्रदेश का तीसरा शहर बना देहरा: बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) बालेश शर्मा ने बताया कि शिमला और धर्मशाला के बाद देहरा हिमाचल का तीसरा ऐसा शहर है जहाँ बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। इस परियोजना का कार्य धर्मशाला की प्रतिष्ठित कंपनी चोपड़ा इलेक्ट्रिक्स वर्क्स द्वारा किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *