हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर ईको कार में टक्कर मारी दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पूरी तरह टूट गई। उसका एक पहिया निकलकर दूर जा गिरा। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी घायल और मृतक आपस में दोस्त थे। ये राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन करे जा रहे थे। दोनों मृतक शादी शुदा थे। इनमें से एक की 4 बेटियां और दूसरे के 2 बेटे थे। दोनों बेटों में से एक अभी हाल ही में पैदा हुआ था। अभी उसका कुआं पूजन भी नहीं हुआ था। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजन को भी हादसे की सूचना दे गई गई। पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर को खोजा जा रहा है। वह हादसे के बाद मौके से भाग गया था। रोड पर इस तरह हुआ हादसा… छोटे बेटे का नहीं हुआ कुआं पूजन
पुलिस के मुताबिक, कालाका गांव के पवन ने लोन पर ईको वैन ली थी। वह गांव में ही स्कूल में किराए पर लगाई हुई थी। इसी गाड़ी से ये लोग खाटू श्याम जा रहे थे। पवन के पिता अभय सिंह खेती करते हैं। पवन के दो बेटे हैं। दूसरे बेटे का जन्म हाल ही में हुआ है। परिवार अभी उसका कुआं पूजन भी नहीं कर पाया था। प्रवीण चार लड़कियों का पिता
वहीं, एक्सीडेंट में मारा गया कालाका गांव का प्रवीण 4 लड़कियों का पिता था। प्रवीण गांव में ही छोटा-मोटा काम कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके पिता सुरेंद्र खेती बाड़ी करते हैं। हादसे में घायल विक्रम भी गांव कालाका का ही रहने वाला है। मामा के घर आया भांजा भी घायल
हादसे में पवन का भांजा कपिल भी घायल हुआ है। वह कोसली के पास स्थित नया गांव से अपने मामा के यहां आया हुआ था। बावल थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


