राष्ट्रीय पेसा महोत्सव में मध्य प्रदेश का शानदार प्रदर्शन:विशाखापट्टनम में हुआ आयोजन; पुरुष कबड्डी टीम विजेता, महिला टीम बनी उपविजेता

आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित राष्ट्रीय पेसा महोत्सव की कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला टीम उपविजेता रही। इस सफलता में अनूपपुर जिले के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। देशभर के पेसा राज्यों की रही भागीदारी राष्ट्रीय पेसा महोत्सव में देश के विभिन्न पेसा राज्यों ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा पारंपरिक सामग्री और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। अनूपपुर के खिलाड़ियों का रहा योगदान मध्य प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम में अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र से बसंत कुमार सिंह, विक्रम सिंह, त्रिवेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह और गोपाल सिंह शामिल थे। वहीं महिला टीम में पार्वती सिंह, सुषमारानी, चित्रा कोल और मोनू सिंह धुर्वे ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। समन्वयकों ने संभाली जिम्मेदारी टीम के साथ पेसा जिला समन्वयक राजेश सिंह और खेल एवं युवक कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक (कोतमा) मिथिलेश सिंह नेताम मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और प्रतियोगिता के दौरान सहयोग प्रदान किया। खेल प्रतिभाओं को मिला मंच कबड्डी प्रतियोगिता में मिली यह उपलब्धि पेसा क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का उदाहरण है। पुरुष टीम की जीत और महिला टीम के उपविजेता बनने से मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है और आदिवासी क्षेत्रों में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि भी दिखाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *