सिंगरौली में ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर की पिटाई:नेहरू शताब्दी अस्पताल में ड्यूटी को लेकर विवाद; डॉक्टर दंपती पर मारपीट का आरोप

सिंगरौली जिले के एनसीएल नेहरू शताब्दी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के अंदर एक डॉक्टर से मारपीट की घटना हुई है। बैढ़न थाना पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ऑपरेशन के दौरान हुआ विवाद नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि डॉक्टर रवि शाह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, वे रविवार को ऑपरेशन थिएटर में मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर नितिन चौरसिया और उनकी पत्नी मोनिका चौरसिया, जो खुद भी डॉक्टर हैं, ऑपरेशन थिएटर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। ड्यूटी और वेतन कटौती को लेकर था विवाद पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच ड्यूटी में उपस्थिति और वेतन कटौती को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह घटना होने की बात कही जा रही है। घर जाकर मारपीट करने का आरोप पीड़ित डॉक्टर रवि शाह ने यह भी आरोप लगाया है कि मामला यहीं नहीं रुका। उनके अनुसार, आरोपी डॉक्टर दंपती उनके घर पहुंचे और उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की। पुलिस और अस्पताल प्रशासन करेगा जांच पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नेहरू शताब्दी अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. पंकज कुमार ने दोनों डॉक्टरों के बीच विवाद की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीर मानते हुए एनसीएल मुख्यालय को विभागीय जांच के लिए पत्र भेजा गया है। डॉ. कुमार ने कहा- इस तरह का व्यवहार डॉक्टरों की गरिमा के अनुरूप नहीं है। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन दोनों ही स्तर पर जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *