नेवज नदी के छोटे पुल से गिरकर युवक की मौत:बिना रेलिंग 10 फीट नीचे गिरी बाइक, पत्थरों से सिर टकराया

राजगढ़ में नेवज नदी पर बने एक छोटे पुल से बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेडगेवार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय कल्याण सेन के रूप में हुई है। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया।यह हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। दरअसल, कल्याण सेन डाल बंगले क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुराने बस स्टैंड के पास नेवज नदी पर बने बिना रेलिंग वाले छोटे पुल से उतरते समय उनकी बाइक असंतुलित होकर लगभग 10 फीट नीचे गिर गई। नीचे गिरने पर उनका सिर एक बड़े पत्थर से टकरा गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रात का समय और पुल पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण घटना की जानकारी तुरंत किसी को नहीं मिल पाई। बाद में एक राहगीर ने नीचे पड़े युवक को देखा और आसपास के लोगों को सूचित कर डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कल्याण सेन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेन समाज के नगर अध्यक्ष थे कल्याण
शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नगर में निकाली गई शोक यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक लोग और परिचित शामिल हुए। कल्याण सेन सेन समाज के नगर अध्यक्ष थे और समाज को संगठित करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही थी। उनके असामयिक निधन से पूरे नगर में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुल पर रेलिंग न होने को हादसे का मुख्य कारण बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग की है। हादसे के बाद की तस्वीर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *