नशे में कार सवार ने ट्रक चालक को पीटा:सिंगरौली के कचनी में वीडियो सामने के बाद आरोपियों को तलाश रही पुलिस

सिंगरौली जिले के कचनी इलाके में रविवार देर रात एक नशे में धुत कार चालक ने ट्रक चालक से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चालक शराब के नशे में की मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक शराब के नशे में था और उसकी कार में शराब की बोतलें भी रखी हुई थीं। उसने सिंगरौली से सतना जा रहे ट्रक को जबरन रोका और चालक पर हाथ उठाया। आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। आरोपियों को तलाश रही पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद बैढ़न कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *