छतरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ झूमा-झटकी

छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजन मृतक को मोटरसाइकिल पर लेकर छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद पुलिस शव को मर्चुरी में रखवाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन इसी दौरान परिजन शव को अस्पताल के गेट से बाहर ले जाकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह हत्या हुई है। पुलिस और परिजनों के बीच हुई झूमा-झटकी
काफी देर तक सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी परिजनों को समझाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। बाद में मौके पर सीएसपी अरुण कुमार सोनी, सिविल लाइन थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी सहित अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को परिजनों से लेकर मर्चुरी भिजवाया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। वहीं परिजनों का आरोप है कि उनके घर अभी फायरिंग हो रही है। पहले भी की थी फायरिंग, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पहले भी आरोपियों द्वारा गोलीबारी की गई थी, जिसकी शिकायत राजनगर थाने और एसपी कार्यालय में की गई थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि राजनगर पुलिस ने उनसे ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही थी, जिससे वे बेहद नाराज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *