झाबुआ में नवमतदाता सम्मेलन, युवा मोर्चा अध्यक्ष पहुंचे:दिलीप सिंह भूरिया को दी श्रद्धांजलि; श्याम टेलर बाेले- युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सोमवार को झाबुआ जिले के प्रवास पर पहुंचे। वे जिले में आयोजित नवमतदाता सम्मेलन में शामिल हुए। थांदला से लेकर जिला मुख्यालय तक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। दिलीप सिंह भूरिया को दी श्रद्धांजलि जिला मुख्यालय पहुंचने पर श्याम टेलर ने पूर्व सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता मीसाबंदी दौलत भावसार से भेंट की और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की। संगठन की ताकत और युवाओं को जोड़ने पर जोर मीडिया से बातचीत में श्याम टेलर ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। प्रदेश के युवाओं में भाजपा की विचारधारा और संगठन से जुड़ाव बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मोर्चा का लक्ष्य हर बूथ को मजबूत करना है। युवा कार्यकर्ता आने वाले समय में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं और उनके लाभों का प्रचार करेंगे। नवमतदाताओं को मतदान की जानकारी सम्मेलन में नए मतदाताओं को मतदान के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान और जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *