नदबई में बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई:एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल

नदबई क्षेत्र में घने कोहरे के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव अरौदा–झारकई सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि, बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
हादसे में मृतक की पहचान रवि(25) निवासी गांव सुहारी, थाना भुसावर के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक अनुज(24) निवासी भौसींगा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल को भरतपुर किया रेफर
​​​​​​​प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल अनुज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भरतपुर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घने कोहरे को बताया जा रहा कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी काफी कम थी। इसी कारण बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे पेड़ से टकरा गई। शव हलैना अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक रवि के शव को हलैना अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *