एसटीआर के मढ़ई में नर तेंदुआ की मौत:पसली और रीड की हड्डी टूटी, टाइगर से लड़ाई की आशंका

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई में सोमवार को एक 3 साल के नर तेंदुए की मौत हो गई। दोपहर 3 बजे परिक्षेत्र कामती के मढ़ई बीट में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा, सहायक संचालक आशीष खोपरागढ़े। रेंजर राहुल उपाध्याय, वन्यप्राणी डॉक्टर समेत स्टाफ और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल के आसपास टीम ने निरीक्षण किया। तेंदुआ के शरीर पर चोटों के निशान मिले। पसलियां और रीड की हड्डियां टूटी हुई है। टीम को मौके पर बाघ के पगमार्क मिले है। बाघ से तेंदुआ की लड़ाई होने की आशंका है। देर शाम को तेंदुआ का प्रोटोकॉल अनुसार पोस्टमार्टम हुआ और फिर उसे जलाया गया। फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया नर तेंदुआ की उम्र करीब 3 साल है, जिसकी पसलिया, रीड की हड्डियां टूटी मिली। तेंदुआ के शव के कुछ दूरी पर बाघ एवं तेंदुए के पगमार्क मिले है। तेंदुए के शरीर पर बाग के नाखूनों से चोट हुए है। जिससे बाघ से आपसी संघर्ष की आशंका है। जिसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *