जयपुर | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में गिरावट के मद्देनजर सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 500 तथा 22 कैरेट सोना 600 रुपए प्रति दस ग्राम नरम हो गया। हालांकि, चांदी में 500 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी सोना 213.90 डॉलर घटकर 4338.90 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 6.771 डॉलर गिरावट से 70.425 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। बीकानेर के भाव : स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना-चांदी के भाव में कमी आई। सोना जेवराती (10 ग्राम) 133700 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 141700 रहा। चांदी 999 (किलो) 245000 रुपए किलो बिकी। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है।


