बीकानेर| शिव वैली स्थित एक होटल में रेणु बाला चौहान के उपन्यास ‘डीएम रश्मि रिपोर्टिंग सर’ का विमोचन समारोहपूर्वक किया गया। वीआर फाउण्डेशन, वॉयस ऑफ एजुकेशन तथा सूर्य प्रकाशन मन्दिर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी थे। अध्यक्षता व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रचना भाटिया, डॉ. मेघना शर्मा, डॉ. नमामी शंकर आचार्य मौजूद थे। मनीषा आर्य सोनी ने पत्र वाचन किया। मंच संचालन डॉ. धनपत जैन ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नीरज दईया, राजेंद्र सिंह देपावत, कमल रंगा आदि मौजूद रहे।


