बीकानेर| महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत मेरा हुनर मेरी पहचान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र निर्देशिका डॉ. रेशमा वर्मा ने सभी आए अतिथियों का स्वागत मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा केंद्र निर्देशिका डॉ. रेशमा वर्मा ने बताया कि हुनर को बढ़ावा देने और महिलाओं को एक दूसरे से जोड़ने और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत जरूरी है। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत समय-समय पर कई सांस्कृतिक सामाजिक रोजगार स्वरोजगार संबंधी कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट और अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।


