बीकानेर| जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक संगीतमय श्री खाटू श्याम कथा का आयोजन किया जाएगा। गोवत्स आशीष महाराज इसका वाचन करेंगे। सोमवार को जिला उद्योग संघ सभागार में पंडित आशीष महाराज ने बताया कि खाटू श्याम कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर डेढ़ से सायं 5 बजे तक खाटू श्याम मंदिर में होगा। इस दौरान श्याम बाबा के संपूर्ण जीवन चरित्र, जन्म, तपस्या, परिवार शीशदान आदि प्रसंग संगीतमय तरीके से सुनाए जाएंगे। महाराज ने बताया कि कथा की शुरुआत से पूर्व 31 दिसंबर को कलश यात्रा और निशान यात्रा निकाली जाएगी।


