बीकानेर| गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गोशाला में बालसंत छैल विहारी महाराज के सानिध्य और देवकिशन चांडक के संयोजन में 38 माह से लगातार 14 क्विंटल गुड मिश्रित शरबत लापसी की महागोप्रसादी सेवा अभियान चल रहा है। मनु महाराज ने बताया कि गो सेवा श्रृंखला के अन्तर्गत सोमवार को वेदांश लड्ढा, दिव्या कपिल लड्ढा के स्वास्थ्य लाभ के लिए समस्त स्व. मोहनलाल लड्ढा परिवार द्वारा, मुम्बई से मानसी शर्मा उपाध्याय, संतोष देवी नारायण परिवार द्वारा जन्मदिन पर, जयपुर से बालिका यशस्वी, साधना देवेश के जन्मदिवस पर, नन्हीं बालिका आस्था, रेणु कुम्हार के जन्मदिवस पर, मुम्बई से इंदिरा देवी शिवनारायण राठी परिवार, कोलकाता से घनश्याम दास पुगलिया टीम और बीकानेर से स्व. राधादेवी छगनलाल सोनी परिवार की ओर से महागोप्रसादी रखी।


