स्कूली बच्चों ने वेलकम सॉन्ग, कोरियोग्राफी, गिद्दा, भांगड़ा, क्लासिकल डांस की प्रस्तुति दी

जालंधर| सेंट सोल्जर एलीट स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया। जिसका विषय महिला सशक्तिकरण था। जिसमें स्कूलों के एमडी एसआर शर्मा, अनुराधा जुनेजा, मेयर वनीत धीर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रोग्राम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इस दौरान किंडरगार्टन के स्टूडेंट्स ने प्रोग्राम में हिस्सा लेकर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रोग्राम में एकेडमिक, स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिविटीज में इंस्टीट्यूट का नाम रोशन करने वाले होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। जिसके बाद प्रिंसिपल रितु चावला ने स्कूल रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर स्कूल के सभी स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स मौजूद थे। स्टूडेंट्स ने कोरियोग्राफी के साथ-साथ वेलकम सॉन्ग, ऑर्केस्ट्रा, सरस्वती वंदना, देश भक्ति, गिद्दा, भांगड़ा, क्लासिकल डांस, नारी सशक्तिकरण थीम पर प्रस्तुति दी। इसी के साथ विद्यार्थियों ने साइंस प्रोजेक्ट्स भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टूडेंट्स की तारीफ की और सभी को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *