श्री पंचवटी मंदिर में आई कैंप 4 को

जालंधर | भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण के सहयोग से 4 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क आंखों का कैंप लगाया जा रहा है। मनराज सिंह ठाकुर की याद में उनके परिवार की तरफ से श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला कमेटी और पिम्स के डॉक्टरों की टीम रोगियों का चेकअप करेगी। सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन फ्री किए जाएंगे और लेंस भी मुफ्त डाले जाएंगे। ऐनकें और दवाइयां भी फ्री दी जाएंगी। शुगर की जांच भी फ्री होगी। इसी अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। कैंप की तैयारी के लिए बैठक श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला कमेटी के कार्यालय में अध्यक्ष लक्की मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्षद तरविंदर सोई, योगेश मल्होत्रा, डॉ. राजेश मनन, बाल कृष्ण मैनी, दर्शन जरेवाल, दविंदर अरोड़ा, केएल अरोड़ा, चमनलाल सारंगल, विनायक, नीटू महाजन,‌ सूरज प्रकाश, अजय वर्मा, सतीश सोनी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *