भास्कर न्यूज | जालंधर शहर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट के पास ट्रैफिक जाम के मुद्दे को लेकर इलाका कौंसलर गुरविंदर पाल सिंह बंटी और मोहिंदर सिंह गुल्लु ने मेयर वनीत धीर को मांगपत्र सौंपा है। कौंसलर बंटी ने कहा कि हरनामदासपुरा में श्मशानघाट है। यहां पर घनी आबादी हो चुकी है। इलाके के लोगों ने उनके सामने यहां होने वाले ट्रैफिक जाम की बात रखी है। उन्होंने कहा कि घनी आबादी के बीच बने श्मशानघाटों को खुले इलाकों में शिफ्ट किया जाए। सिटी में श्मशानघाटों की देखरेख नगर निगम खुद करे। बिजली से दाह संस्कार वाली मार्चरी स्थापित की जाए।


