भास्कर न्यूज़| लुधियाना। नए साल के जश्न के साथ ही शहर में पार्टी नाइट्स, कॉकटेल डिनर और फ्रेंड्स गैदरिंग्स का सिलसिला शुरू हो जाता है। सर्दियों में सबसे बड़ी चुनौती होती है स्टाइल और कम्फर्ट के बीच सही बैलेंस बनाना। ऐसे में विंटर सीक्वेंस ड्रेस न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट चॉइस बनकर सामने आई हैं। इनमें ग्लैमर भी है, शाइन भी और ठंड के मौसम के हिसाब से ट्रेंडी कट्स भी, जो लुक को गॉर्जियस बना देते हैं। नए साल के जश्न में अगर आप ठंड के बावजूद स्टाइल में कोई कमी नहीं चाहतीं, तो विंटर सीक्वेंस ड्रेस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सही रंग, स्मार्ट लेयरिंग और बैलेंस्ड स्टाइलिंग के साथ आपका न्यू ईयर लुक सिटी लाइफ पार्टी सीन में सबसे अलग और गॉर्जियस नजर आएगा। इस सीजन सीक्वेंस ड्रेस को नए अंदाज में डिजाइन किया गया है। फुल स्लीव्स, हाई नेक, मिडी और मैक्सी लेंथ की ड्रेसेज सर्दियों के लिए ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ये न सिर्फ बॉडी को गर्म रखती हैं, बल्कि एलिगेंट और रिच लुक भी देती हैं। सिटी बुटीक में वेलवेट टच और सॉफ्ट लाइनिंग वाली सीक्वेंस ड्रेस खास डिमांड में हैं। न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट कलर पैलेट : सर्दियों की रातों में डार्क और डीप शेड्स ज्यादा उभरकर सामने आते हैं। ब्लैक, वाइन, एमराल्ड ग्रीन, नेवी ब्लू और सिल्वर सीक्वेंस ड्रेस न्यू ईयर पार्टी के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ये रंग नाइट लाइट्स में शाइन करते हैं और लुक को क्लासी बनाते हैं। वहीं, पेस्टल शेड्स को भी सॉफ्ट स्टाइलिंग के साथ विंटर लुक में कैरी किया जा सकता है। लेयरिंग से बढ़ाएं स्टाइल और कम्फर्ट : विंटर सीक्वेंस ड्रेस की खूबसूरती लेयरिंग से और निखर जाती है। लॉन्ग कोट, फर जैकेट या फिटेड ब्लेजर के साथ ड्रेस को स्टाइल कर आप ठंड से भी बच सकती हैं और फैशन में भी आगे रह सकती हैं। अगर ड्रेस ज्यादा शाइनी है, तो आउटर लेयर को सिंपल रखें ताकि ओवरऑल लुक बैलेंस्ड रहे। एक्सेसरीज और फुटवियर रखें मिनिमल : सीक्वेंस ड्रेस के साथ बहुत हेवी ज्वेलरी पहनना जरूरी नहीं होता। स्टड ईयररिंग्स, स्लिक ब्रेसलेट या एक स्टेटमेंट रिंग लुक को कंप्लीट कर देती है। फुटवियर में हील्स के साथ-साथ एंकल बूट्स भी विंटर पार्टी के लिए ट्रेंड में हैं, जो स्टाइल के साथ कम्फर्ट भी देते हैं। मेकअप और फिटिंग से न करें समझौता : न्यू ईयर पार्टी के लिए विंटर मेकअप में ग्लोइंग स्किन ट्रेंड में है। ड्यूई बेस, सॉफ्ट आई मेकअप और बोल्ड लिप्स सीक्वेंस ड्रेस के साथ शानदार लगते हैं। साथ ही ड्रेस की फिटिंग और इनर लाइनिंग पर खास ध्यान देना जरूरी है, ताकि आप पूरी पार्टी बिना किसी असहजता के एन्जॉय कर सकें।


