वेटनरी यूनिवर्सिटी लुधियाना देश में दूसरा स्थान पर

लुधियाना| गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 में देश की वेटनरी यूनिवर्सिटियों में दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की श्रेणी में देशभर के 40 संस्थानों में यूनिवर्सिटी को 30वां स्थान मिला है, वहीं समग्र रैंकिंग में इसे 151–200 बैंड में स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी की अकादमिक गुणवत्ता, शोध कार्यों और नवाचार आधारित शिक्षा प्रणाली को दर्शाती है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय का 14वां इंटर-कॉलेज युवा महोत्सव ‘युव-तरंग’ भी सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह महोत्सव दो चरणों में 26 से 29 नवंबर और 3 से 5 दिसंबर तक आयोजित किया गया, जिसमें 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कॉलेज ऑफ फिशरीज, कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस लुधियाना और रामपुरा फूल, कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड साइंस टेक्नोलॉजी, कॉलेज ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी, खालसा कॉलेज ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज अमृतसर और वेटनरी पॉलिटेक्निक कालझराणी के छात्रों ने फाइन आर्ट्स, गायन, नृत्य और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *