ग्राहक बनकर आए चोर दुकानदार का ध्यान भटका कर फोन ले उड़े

लुधियाना| सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे मोहन मार्केट में एक दुकान से मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान में बर्तन देखने के बहाने घुसकर दुकानदार का ध्यान भटकाया और वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक दुकान में आए और बर्तन देखने लगे। बातचीत के दौरान दोनों ने अलग-अलग सवाल पूछकर दुकानदार का ध्यान भटकाया। इसी बीच मौका पाकर करीब 20 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब दुकानदार को मोबाइल नहीं मिला तो उसने आसपास तलाश की, लेकिन फोन बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि शिकायत और फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *