40 किलो गांजा साथ तस्कर काबू

लुधियाना| कमिश्नरेट पुलिस ने नशों के खिलाफ चल रही विशेष मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाब सरकार की “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के तहत की गई। एसीपी स्पेशल सेल बेअंत जुनेजा ने बताया कि इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह दहल, इंचार्ज स्पेशल सेल लुधियाना की अगुवाई में पुलिस टीम ने 28 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर थाना पीएयू क्षेत्र में शंकर कॉलोनी के पास कूड़ा डंप के नजदीक रेड की। इस दौरान पुलिस ने ऑटो नंबर PB-10-HH-3826 को रोका। तलाशी लेने पर ऑटो में सवार राहुल कुमार पुत्र जगदीश कुमार, निवासी लुधियाना के कब्जे से 40 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया। मामले में थाना पीएयू में मुकदमा नंबर 178 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला खन्‍ना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी, ताकि नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *