अल्फाबेट रैंप वॉक के बाद स्टूडेंट्स ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट भी बनाया

जालंधर | संस्कृति केएमवी स्कूल की ओर से नए साल के उपलक्ष्य में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और नए साल का स्वागत सकारात्मक सोच के साथ करना रहा। प्री-प्राइमरी विंग में अल्फाबेट रैंप वॉक और शो एंड टेल गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों का जोश और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति दी और सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथ से बने बुकमार्क, पुनर्चक्रण सामग्री से तैयार किए गए पेड़ के मॉडल, सजावटी हैंगिंग क्राफ्ट, फोटो फ्रेम, क्रिसमस एवं नववर्ष थीम पर आधारित सजावटी हैंगिंग्स और सुंदर फूलों के गुलदस्ते तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल रचना मोंगा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन बेहतर बनने, दयालुता अपनाने, जिज्ञासा बनाए रखने और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *