2070 लीटर लाहन बरामद, एक गिरफ्तार

जालंधर| जिले में चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब (लाहन) बरामद की है। लोहियां थाने के एएसआई सरबजीत सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडल चन्ना निवासी स्वर्ण कौर के घर पर छापेमारी की। यहां से 70 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बिलगा थाने के एएसआई विजय कुमार की टीम सतलुज नदी के किनारे गश्त कर रही थी। वहां एक अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब वहां छानबीन की, तो चार तिरपालों में छिपाकर रखी गई 2000 लीटर अवैध लाहन बरामद हुई। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *