दैनिक भास्कर के वस्त्रदान अभियान में माधव विद्या निकेतन ने बढ़ाया सहयोग

भास्कर न्यूज | अमृतसर सर्दी में लोगों को शीतलहर और ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए दैनिक भास्कर का वस्त्रदान अभियान संपन्न हो गया । शहर भर के अलग-अलग एरिया में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया जा रहा है, जिससे उन्हें सर्दी से बचाया जा सके। दैनिक भास्कर इलाके के शिक्षण संस्थानों और सोसायटियों की मदद से जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़े एकत्रित कर रहा है। इसी के तहत माधव विद्या निकेतन स्कूल की प्रिंसिपल रीना ठाकुर के प्रयासों से बड़ी संख्या में छात्रों और कर्मचारियों ने कपड़े दान किए। जो आगे जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे। वहीं अभी तक हजारों की संख्या में जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़ों का कलेक्शन हो चुका है व बांटे भी गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *