भास्कर न्यूज | अमृतसर शिवाला बाग भाइयां मंदिर ट्रस्ट की सोमवार को प्रधान जतिंदर अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की गई। इस मौके पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि बांग्लादेश पर हो रहे हिंदुओं के अत्याचार को लेकर देश भर में आक्रोश है। वहीं केंद्र सरकार को चाहिए कि बांग्लादेश के खिलाफ ठोस कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार मानवाधिकारों की उलंघन है। इसलिए हरेक हिंदू को इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए। बैठक में सर्वसहमति से विचार किया कि शहर का कोई भी व्यक्ति बांग्लादेशी को अपना मकान और दुकान किराए पर न दे। इस मौके पर संजय अरोड़ा, अश्विनी शर्मा, जगदीश तालवाड, रोहित पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे।


