केटी कला म्यूजियम में ” एक्वा रियल्म्स’ प्रदर्शनी, 5 कलाकारों ने उकेरे जीवन के रंग

भास्कर न्यूज | अमृतसर केटी कला म्यूजियम ने सोमवार को म्यूजियम परिसर 21 लॉरेंस रोड एक्सटेंशन अमृतसर में ग्रुप प्रदर्शनी ‘एक्वा रियल्म्स-पानी में पांच विजन’ का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी पांच कलाकारों वरिंदर कुमार, योगेश्वर हंस, डॉ. सुधा मणि सूद, रोहित कुमार और विनोद अहीर की वॉटर कलर पेंटिंग्स का एक विचारपूर्ण प्रदर्शन है। हर कलाकार इस माध्यम में अपना व्यक्तिगत दृष्टिकोण लाता है और साथ में उनके काम वॉटरकलर के अलग-अलग मूड, थीम और तरीकों को दर्शाते हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन जाने-माने मूर्तिकार एस. नरिंदर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने कौसा ट्रस्ट के सचिव राजेश रैना के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर राजेश रैना ने बताया कि एक्वा रियल्म्स वॉटरकलर की तरल और अभिव्यंजक प्रकृति से जुड़े कई कलात्मक आवाजों को एक मंच पर लाने का एक ईमानदार प्रयास है। इस अवसर पर निशा घई, डॉ. ललित गोपाल पाराशर, स्वराज ग्रोवर, वरिंदर पाल सिंह, कविता हस्तिर, अजय कुमार, गुरशरण कौर, धरमिंदर शर्मा, माला चावला, अतुल मट्टू, हर्षदीप, जसवंत सुल्तानपुरी, गुलशन कुमार, सुनील चौहान, शकील बशीर और कई अन्य कलाकार, छात्र और कला प्रेमी उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी 31 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *