अमृतसर| महाजन सभा शिवाला बाग भाइयां के प्रधान राणा महाजन की अध्यक्षता में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया। बीके गुप्ता के निवास स्थान 110 कृष्ण स्क्वेयर में बांटे 99वें मासिक राशन वितरण से पहले गायत्री मंत्र के साथ सभा की शुरुआत की गई। महामंत्री नरेश गुप्ता ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वह इस सेवा को बढ़ाने के लिए नए सदस्यों को सभा में शामिल करें। प्रधान राणा महाजन ने सर्दी को देखते हुए महिलाओं को गर्म सूट बांटे गए। इस मौके पर सतीश महाजन को सभा का नया कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि तिलक राज गुप्ता, सतीश बिल्ला, सतपाल गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, विनोद गुप्ता, रमेश कांता ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करने की सेवा निभाई।


