शिवाला बाग भाइया में सत्संग: जीवन का वास्तविक उद्देश्य ही सच्चा अध्यात्म: साध्वी

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा बटाला रोड स्थित राम मंदिर शिवाला बाग भाइया में सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी विरेशा भारती ने जीवन के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साध्वी जी ने कहा कि सच्चा अध्यात्म केवल बाहरी कर्मकांडों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करुणा, संयम और सेवा से युक्त एक जागरूक जीवन-पद्धति है। उन्होंने सूर्य का उदाहरण देते हुए समझाया कि जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश अंधकार मिटा देता है, उसी प्रकार ब्रह्मज्ञान और नियमित ध्यान का अभ्यास मन के भीतर व्याप्त भय और भ्रम को समाप्त कर देता है। यह आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आत्म-जागरूकता लाने की दिशा में एक प्रभावी कदम रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *