भास्कर न्यूज | अमृतसर सेहत विभाग की ओर से सोमवार को अमृतसर के विभिन्न इलाकों में तंबाकूनोशी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान सेहत विभाग की टीम की ओर से कोटपा एक्ट के अधीन 21 चालान काटे गए। सहायक सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर पाल कौर ने बताया कि तंबाकूनोशी के खिलाफ पंजाब सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू संबंधी सामग्री बेचना कानून गुनाह है। उन्होंने बताया कि सोमवार को की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में तंबाकू विक्रेताओं की जांच की। इस दौरान टीम ने रणजीत एवेन्यू और एयरपोर्ट रोड के इलाकों में 14 दुकानदारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीने वाले 7 लोगों के मौके पर चालान काटे गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कोटपा एक्ट को सख्ती से लागू किया जाएगा। इस मौके पर डीडीएचओ डॉ. जगनजोत कौर के अलावा जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह, डॉ. शबनमदीप कौर, एसआई बलविंदर आदि मौजूद थे।


