रामेश्वर बने चौहान समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

मुकडेगा | चौहान समाज जिला रायगढ़ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष देव प्रसाद चौहान के नेतृत्व में नई टीम शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, रोजगार, संस्कृति संरक्षण और समाज सुधार जैसे मुद्दों पर काम करेगी। संरक्षक मंडल में वरिष्ठ समाजजनों को मार्गदर्शन के लिए शामिल किया गया है। जिला अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री पदों पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। युवा और महिला प्रकोष्ठ को विशेष प्राथमिकता दी गई है। जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, जबकि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुसुइया चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी के रूप में किशोर कुमार चौहान, संतोष चौहान और अमरदीप चौहान नियुक्त किए गए हैं। नई कार्यकारिणी केवल पदों की सूची नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी, टीम भावना और सकारात्मक बदलाव के संकल्प का प्रतीक है। संगठन का लक्ष्य चौहान समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *