डूंगरपुर की अदिति अहारी ने इंदौर में जीता रजत पदक

डूंगरपुर| इंदौर में 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता महिला वेस्ट जोन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी अदिति अहारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता वेस्ट जोन स्तर की थी। इसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शीर्ष महिला किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया। 13–15 वर्ष आयु वर्ग 42 किलोग्राम वर्ग में अदिति अहारी ने कड़े व रोमांचक मुकाबलों में रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान अदिति अहारी को भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इस उपलब्धि में कोच हितेश जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *