लायंस क्लब जालंधर कैंटोनमेंट सेंट्रल ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब जालंधर कैंटोनमेंट सेंट्रल ने पूर्व गवर्नर जसविंदर पाल सिंह के मार्गदर्शन और प्रधान गुरु प्रताप सिंह की अगुवाई में छोटे साहिबजादों, माता गुजरी और बाबा मोती राम के बलिदान दिवस को लेकर लद्देवाली स्थित पार्क एवेन्यू में गर्म कंबल दिए। इस मौके पर क्लब के महासचिव इंजी. आरसी शर्मा, खजांची जेपी गुप्ता, पीआरओ रमेश बत्रा, मुख्य सलाहकार अमरजीत सिंह, पवन कुमार प्रभाकर, हरविंदर सिंह झस, भजन सिंह सैनी, तेज राम कटनूरिया, पूनम कौर झस,प्रियंका प्रभाकर, उद्धव प्रभाकर व एडवोकेट सी. कुमार सैनी उपस्थित थे। इस मौके पर बोलते हुए मुख्य मेहमान पूर्व गवर्नर जसविंदर पाल सिंह ने कहा कि यह सेवा प्रोजेक्ट करके क्लब ने सही अर्थों में छोटे साहिबजादों, माता गुजरी जी एवं बाबा मोती राम को नमन किया है। प्रधान गुरु प्रताप सिंह ने कहा कि क्लब की ओर से ऐसे सेवा प्रोजेक्ट जनवरी माह में भी किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों की सहायता हो सके और वह सर्दी से बच सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *